होम लॉकडाउन में छूट से बढ़ता जा रहा है जान का खतरा, क्या सोच रही है केन्द्र व राज्य की सरकारें..!
लॉकडाउन में छूट से बढ़ता जा रहा है जान का खतरा, क्या सोच रही है केन्द्र व राज्य की सरकारें..!
अनलॉक 1 के बाद लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण ने पूरे देश को टेंशन में डाल दिया है। जनता के मन में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह कर क्या रहे हैं? यह बात उनके गले नहीं उतर रही कि जब देश में लॉकडाउन करने की जरूरत है तब पीएम मोदी अनलॉक करके हर जगह ढील देकर हमें भगवान भरोेसे क्यों छोड़े जा रहे हैं?
जनता के मन में उठ रहे हैं कई सवाल
जनता के मन में उठ रहे इस सवाल के पीछे कई वजहें भी हैं। सबसे पहले तो विश्व स्वास्थ्य संगठन का यह आधिकारिक बयान लोगों को परेशान कर रहा है, जो ऐसे समय में आई है, जब भारत समेत कई देश अपने यहां लागू लॉकडाउन में ढील दे रहे हैं और लोग काम पर लौट रहे हैं। असल में, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सभी देशों से अपील की है, 'यह समय किसी भी देश के लिए सब कुछ खुला छोड़ देने का नहीं है।'
गौरतलब है कि एक ओर जहां कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद कई देशों में ढील दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर लगातार इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच भारत में भी 1 जून से लॉकडाउन के पांचवें चरण के बीच अनलॉक-1 की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। हम आपको यह भी बता दें कि भारत में 25 मार्च के बाद पहली बार 8 जून को सार्वजनिक स्थान जैसे- धार्मिक स्थल, मॉल वगैरह खोले गए हैं, जो सरकार के अनलॉक प्लान का ही हिस्सा हैं।
इस दौरान नोमुरा रिसर्च फर्म ने अपनी एक स्टडी के जरिये आए नतीजों को लेकर यह दावा किया है कि भारत उन 15 देशों में से है, जहां लॉकडाउन में दी जा रही ढील के चलते कोविड-19 का संक्रमण तेजी से बढ़ सकता है और इससे दोबारा लॉकडाउन लगाने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। यह दावा नोमुरा रिसर्च फर्म ने अपने एनालिसिस में किया है।
क्या है कोरोना का सही ट्रैक और सेकेंड फेज
रिसर्च में लोगों की आवाजाही और मामलों की बढ़त को आधार बनाया गया है। इसमें बताया गया है कि इन वजहों से संक्रमण के नए मामले बढ़ सकते हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है, 'हमारे विजुअल टूल ने जो रिजल्ट दिए हैं, उसके अनुसार 17 देश ऐसे हैं, जहां अर्थव्यवस्था को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया सही रास्ते पर यानि ऑन ट्रैक है और वहां कोरोना के दूसरे चरण यानि सेकेंड फेज के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार 13 देशों में कोरोना के दोबारा लौटने की आशंका लग रही है और 15 देश ऐसे हैं, जहां सेकेंड फेज आने की पूरी आशंका है।'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।