होम UP में अबतक 11,610 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित, 321 मरीजों की मौत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 10, 2020 07:45 PM

UP में अबतक 11,610 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित, 321 मरीजों की मौत

UP में अबतक 11,610 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित, 321 मरीजों की मौत

UP में अबतक 11,610 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित, 321 मरीजों की मौत

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण की वजह से बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 20 मौत हुईं और मृतकों का आंकडा बढकर 321 पहुंच गया, जबकि संक्रमण के 275 और मामले आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,610 हो गयी है। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से प्रदेश में 321 मौत हो चुकी हैं। संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या 4318 है जबकि 6971 लोग उपचार के बाद ठीक होकर अस्पतालों से छुट्टी पा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मंगलावर को 13, 264 नमूनों की जांच की गयी जो अब तक का सबसे बडा आंकड़ा है। अब प्रदेश में अब तक 4,04, 637 नमूनों की जांच की जा चुकी है। 

प्रसाद ने बताया कि अस्पतालों में पृथक वार्ड में 5375 लोग रखे गये है जबकि अस्पतालों में ही पृथक-वास में 7440 लोग हैं। उनके नमूने लेकर जांच की जा रही है। बाहर से आने वालों तथा अति जोखिम (हाई रिस्क) वाली आबादी की जांच करायी जा रही है ताकि संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने बताया कि पूल टेस्टिंग के माध्यम से मंगलवार को पांच-पांच नमूनों के 1082 पूल लगाये गये, जिनमें से 124 पूल संक्रमित निकले। दस-दस नमूनो के 88 पूल लगाये गये, जिनमें से 11 पूल संक्रमित आये। प्रमुख सचिव ने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है। जिन लोगों को अलर्ट मिल रहे हैं, उन्हें फोन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष से अब तक 71, 736 लोगों को फोन किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव, घर-घर घूमकर 14,72,520 प्रवासी कामगारों और श्रमिकों का सर्वेक्षण किया और उनका हालचाल जाना। इनमें 1400 से अधिक प्रवासी कामगार कोरोना संक्रमण के किसी ना किसी लक्षण वाले मिले, जिनके नमूने लेकर जांच करायी जा रही है। कुल 722 लोगों के जांच परिणाम आये हैं, जिनमें से 146 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं यानी ये आंकडा 20 फीसदी से अधिक है। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 30 लाख से अधिक प्रवासी कामगार लौट चुके हैं। अब तक उनमें से 98, 078 की जांच की गयी है। कुल 3185 प्रवासी श्रमिक एवं कामगार कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)