होम उप्र के सभी बिजली थाने होंगे डिजिटल, एक क्लिक पर आएगा पूरा सिजरा : श्रीकान्त शर्मा
उप्र के सभी बिजली थाने होंगे डिजिटल, एक क्लिक पर आएगा पूरा सिजरा : श्रीकान्त शर्मा
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सूबे के सभी बिजली थानों को डिजिटल करने की योजना बनाई है। प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पं. श्रीकांत शर्मा ने बुधवार को इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री पं. श्रीकांत शर्मा बुधवार को उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन की विजिलेंस विंग की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जनपदों में खोले गए बिजली थानों को डिजिटल किया जाए। जिससे वहां उपलब्ध सभी जानकारियां एक डैशबोर्ड पर उपलब्ध रहें। थानों में कई जाने वाली अभी कार्रवाइयों का विवरण डिजिटल माध्यम में दर्ज होना चाहिए।
मंत्री ने कहा कि तकनीक के प्रयोग से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। इसलिए पारदर्शी व्यवस्था के लिए तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग होना सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने कहा कि वह थानों का डिजिटल निरीक्षण भी करेंगे।
विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच में धीमी कार्रवाई पर मंत्री ने नाराजगी भी जाहिर की। कहा कि जांच में तेजी लाएं, यदि किसी स्तर पर लापरवाही है तो उसकी जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि विजिलेंस विंग के अधिकारी ईमानदारी से अपनी भूमिका का निर्वहन करें। शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें।
ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा ने आगे कहा कि अधिकारी जनता में विश्वास अर्जित करें। बिजली थानों में कार्यरत पुलिस कर्मिकों का व्यवहार जनता की अपेक्षाओं के मुताबिक होना चाहिए। कहीं से भी उत्पीड़न की शिकायत संज्ञान में नहीं आनी चाहिए। यदि ऐसी शिकायत आई तो ऊपर से नीचे तक कि जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।