होम कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच छह शहरों में पहुंची सेंट्रल टीमें, राज्य सरकारों की मदद करेंगी

Alert Star Digital Team Jun 10, 2020 07:07 PM

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच छह शहरों में पहुंची सेंट्रल टीमें, राज्य सरकारों की मदद करेंगी

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच छह शहरों में पहुंची सेंट्रल टीमें, राज्य सरकारों की मदद करेंगी

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच छह शहरों में पहुंची सेंट्रल टीमें, राज्य सरकारों की मदद करेंगी

केंद्र द्वारा बनाई गईं सेंट्रल टीमें बुधवार को मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकात्ता, दिल्ली और बेंगलुरु पहुंच गईं. दरअसल भारत में लगातार बढ़ते मामलों में बीच 9 जून को केंद्र सरकार ने 15 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के 50 से अधिक जिलों या नगर निकायों में सेंट्रल टीम भेजने का फैसला किया था जो कोरोना के बढ़ते मामलों के प्रबंधन और सुविधा प्रबंधन के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करके राज्य सरकारों की मदद करेंगी. इसी के तहत ये टीमें इन शहरों में पहुंची हैं.

 

ये टीमें इन शहरों में कोविड-19 के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा के लिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग और नगर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ काम करेंगी. कोविड-19 के लिए किए जा रहे सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा के लिए टीमें अगले एक सप्ताह के भीतर शहरों का दौरा करेंगीं. ये टीमें राज्य के स्वास्थ्य विभाग, केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग और परिवार कल्याण मंत्रालय को गतिविधियों की डेली रिपोर्ट देंगी. इसके अलावा वो अपने आकलन की रिपोर्ट भी सौंपेंगी.

 

केंद्र सरकार ने ये सेंट्रल टीमें 15 राज्यों में भेजने का फैसला किया है जिनमें- महाराष्ट्र के 7 जिले, तेलंगाना के 4, तमिलनाडु के 7, राजस्थान के 5, असम के 6, हरियाणा के 4, गुजरात के 3, कर्नाटक के 4, उत्तराखंड के 3, मध्य प्रदेश के 5, पश्चिम बंगाल के 3, दिल्ली के 3, बिहार के 4, उत्तर प्रदेश के 4, और ओडिशा के 5 जिले शामिल हैं.

 

वहीं आज तक भारत में पचास लाख से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, अब तक 50,61,332 सैंपल लिए जा चुके है. पिछले 24 घंटों में, आईसीएमआर ने 1,45,216 नमूनों का परीक्षण किया है. देश में अब 823 लैब हैं जहां टेस्टिंग सुविधा है जिसमें 590 सरकारी और 233 प्राइवेट लैब हैं.

 

भारत में इस समय कुल 276583 संक्रमित मरीज हैं. जिसमे 133632 एक्टिव केस हैं जिनका इलाज चल रहा है. वही इस संक्रमण से अब तक 135205 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 7745 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है.

 

पिछले 24 घंटे में 9985 नए मामले आए हैं जबकि 279 मरीजों की मौतें हुई हैं. वहीं 24 घंटे में 5988 मरीज ठीक हुए हैं. देश में रिकवरी रेट 48.88 फीसदी है और इस समय ठीक होनेवाले मरीजों की संख्या एक्टिव केस से ज्यादा हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)