होम इंडियन रेलवे ने रचा इतिहास, पिछले 15 महीने में एक भी यात्री की रेल दुर्घटना में नहीं गई जान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 9, 2020 07:52 PM

इंडियन रेलवे ने रचा इतिहास, पिछले 15 महीने में एक भी यात्री की रेल दुर्घटना में नहीं गई जान

इंडियन रेलवे ने रचा इतिहास, पिछले 15 महीने में एक भी यात्री की रेल दुर्घटना में नहीं गई जान

इंडियन रेलवे ने रचा इतिहास, पिछले 15 महीने में एक भी यात्री की रेल दुर्घटना में नहीं गई जान

 भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने सुरक्षित परिवहन माध्‍यम के मामले में इतिहास रच डाला है. इंडियन रेलवे के मुताबिक, अप्रैल 2019 से लेकर अब तक किसी रेल दुर्घटना (Rail Accident) एक भी यात्री की मौत नहीं हुई है. ये रेलवे के 166 साल के इतिहास में नया कीर्तिमान (Record) है. रेलवे ने अप्रैल 2019 से मार्च 2020 के दौरान और इसके बाद 8 जून 2020 तक का सबसे बेहतर सुरक्षा रिकॉर्ड (safety record) दर्ज किया है. बता दें कि देश में रेलवे का परिचालन 1853 में शुरू किया गया था. इसके बाद हर साल अलग-अलग रेल दुर्घटनाओं में यात्रियों की मौत होती रही है.

सुरक्षित यात्रा के लिए बड़े पैमाने पर बदलीं पटरियां
रेलवे के 166 साल के इतिहास में ये पहले ऐसे 15 महीने हैं, जब किसी दुर्घटना में एक भी रेल यात्री की मौत नहीं हुई है. रेलवे के मुताबिक, इसके लिए हर पहलू पर काम किया गया. रेल यात्रा को ज्‍यादा से ज्‍यादा सुरक्षित बनाने के लिए देशभर में गार्ड वाली रेलवे क्रॉसिंग (Railway crossing) को बड़े पैमाने पर हटाकर रोड ओवर ब्रिज और रोड अंडर ब्रिज बनाए गए. इसके अलावा पुलों को पहले से बेहतर बनाया गया. सुरक्षित यात्रा के लिए पटरियों को बड़े पैमाने पर बदला गया. इसके लिए सेल ने रेलवे को नई पटरियां उपलब्ध कराईं.

- सिग्‍नल प्रधाली में किया सुधार, बोगियां भी बदलीं
सुरक्षित यात्रा के लिहाजा से पटरियों के बेहतर रखरखाव पर जोर दिया गया. रेलवे कर्मचारियों के बेहतर प्रशिक्षण के साथ ही सिग्नल प्रणाली में सुधार और सुरक्षा कार्यों में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया. साथ ही ट्रेनों में पुरानी बोगियों की जगह बड़े पैमाने पर आधुनिक व सुरक्षित एलएचबी कोच जोड़े गए. रेलवे ने 2018-19 में 631 गार्ड वाली रेलवे क्रॉसिंग हटाईं. वहीं, 2019-20 में 1,274 ऐसी रेलवे क्रॉसिंग खत्‍म की गईं. साथ ही सुरक्षा बढ़ाने के लिए 2019-20 में कुल 1309 रोड ओवरब्रिज और रोड अंडरब्रिज बनाए गए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)