होम मुंबई महानगरपालिका के डिप्टी कमिश्नर की कोरोना से मौत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 9, 2020 07:47 PM

मुंबई महानगरपालिका के डिप्टी कमिश्नर की कोरोना से मौत

मुंबई महानगरपालिका के डिप्टी कमिश्नर की कोरोना से मौत

मुंबई महानगरपालिका के डिप्टी कमिश्नर की कोरोना से मौत

 देश मे कोरोना का केंद्र बन चुके महाराष्ट्र और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना से सीधे मोर्चा संभाल रहे कोरोना वारियर्स की मौत इसके संक्रमण से हो रही हैं. बीती रात मुंबई महानगरपालिका के डिप्टी कमिश्मर शिरीष दीक्षित की कोरोना से मौत हो गई जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी पर उनमें कोरोना के लक्षण नही थे .

 

बीएमसी डिप्टी कमिश्नर शिरीष दीक्षित बीएमसी के पानी सप्लाई विभाग के प्रमुख थे. शिरीष दीक्षित की उम्र 54 साल थी . डिप्टी कमिश्नर शिरीष दीक्षित पहले बीएमसी अधिकारी हैं जिनकी कोरोना से मौत हुई है .

 

मुंबई महानगर पालिका में शिरीष दीक्षित के साथ काम करने वाले सहकर्मियों के मुताबिक शिरीष एक दिन पहले तक फील्ड पर काम कर रहे थे. शिरीष के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट कल आई थी, जब वार्ड अफसर ने इसकी जानकारी दी तो शिरीष दीक्षित अपने घर पर ही थे और उन्होने घर में ही क्वारंटीन करने की बात कही थी.

 

शिरीष कल तक यह ड्यूटी पर थे और मुंबई में मानसून के दौरान पानी सप्लाई की तैयारियों पर निगरानी रखे थे. सोमवार आधी रात को शिरीष की मौत माहिम इलाके में स्थित उनके घर में हुई है.

 

करीबियों द्वारा बताया जा रहा है कि शिरीष दीक्षित में कोरोना के कोई लक्षण नही थे. बीएमसी ने अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है. हालांकि, उनके परिवार के तीन सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)