होम टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल 2020 के भविष्य पर बुधवार को होगा फैसला
टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल 2020 के भविष्य पर बुधवार को होगा फैसला
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की बुधवार को होने वाली बैठक कई मायनों में काफी अहमियत रखती है. इस बैठक में कई ऐसे मुद्दों पर फैसला आ सकता है जिसके बाद क्रिकेट की तस्वीर बदल सकती है. साथ ही आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप का भविष्य भी इसी बैठक में होने वाले फैसले पर टिका है. बुधवार को होने वाली बोर्ड सदस्यों की बैठक में आस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी20 विश्व कप के भविष्य को लेकर गतिरोध दूर होने की उम्मीद है. इस बैठक में अगले चेयरमैन के लिये नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा भी की जा सकती है.
टी20 वर्ल्ड कप पर फैसला?
आईसीसी बोर्ड के सदस्य इस समय आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर कोई ठोस फैसला कर सकते हैं जिस पर कोविड-19 महामारी के कारण अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं. ऐसे में क्या भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) क्रिकेट आस्ट्रेलिया के आग्रह पर 2021 के बजाय 2022 में मेजबानी करने पर सहमत हो जाएगा.
इस सवाल के जवाब में बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने पीटीआई भाषा से कहा, 'पहले आईसीसी को घोषणा करने दो कि उनका इस साल के विश्व टी20 को लेकर क्या इरादा है. इस साल के टूर्नामेंट को लेकर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गयी है. ' आईसीसी बोर्ड की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'भारत या तो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2021 के टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा और आस्ट्रेलिया में 2022 में इसका आयोजन होगा या फिर इसके उलटा भी हो सकता है. किसी भी स्थिति में यह फैसला द्वपक्षीय श्रृंखलाओं को ध्यान में रखकर करना होगा. 'आईपीएल और आईसीसी चेयरमैन पर फैसला?
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।