होम दिल्ली में कई जगहों पर दिन में छाया अंधेरा, आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश
दिल्ली में कई जगहों पर दिन में छाया अंधेरा, आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश
देश की राजधानी दिल्ली में आज (बुधवार) तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिल्ली, एनसीआर के इलाके में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई है। बता दें कि तेज आंधी और बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बुधवार शाम उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से सटे नोएडा के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। इसके बाद आंधी संग बारिश के साथ ही ओले भी गिरे।
इससे पहले मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया था। मौसम विभाग ने कहा, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम की ऐसी ही स्थिति हरियाणा में भी देखने को मिल सकती है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।