होम कमलनाथ सरकार ने सचिवालय को बना दिया था दालालों का अड्डा
कमलनाथ सरकार ने सचिवालय को बना दिया था दालालों का अड्डा
विधानसभा के उपचुनाव के करीब आते-आते मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस आमने सामने आ गई हैं। दोनों ही दल एक दूसरे के नेताओं पर तीखे और तेजाबी हमले करने से नही चूक रहे हैं।
इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार के समय सचिवालय दालालों का अड्डा बन गया था।
इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार को हमने नहीं गिराया बल्कि कांग्रेस के मित्रों ने ही तय किया कि वह सरकार नही चलाएंगे। क्योंकि प्रदेश को बर्वाद नही होना चाहते हैं। आपने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने ही कमलनाथ को सबक सिखाया।
शिवाराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे लोकप्रिय नेता का अपमान किया और यहां तक कह दिया कि सड़क उतरना है उतर जाएं। इसी के चलते कमलनाथ के पैरों की जमीन कब खिसक गई यह उन्हें पता ही नही चला। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें धोखे में रखा ऐसे में उनकी सरकार चली गई।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा और कहा, "मैं दिग्विजय से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने कमलनाथ को धोखे में क्यों रखा? राजा साहब यह कहते हुए छाती ठोककर घूमते रहे कि उनके पास कई विधायक हैं और कमलनाथ के पांव तले कब जमीन खिसक गई, पता ही नहीं चला।'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।