होम भारत-चीन सीमा विवाद: अब राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को दिया शायराना अंदाज में जवाब
भारत-चीन सीमा विवाद: अब राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को दिया शायराना अंदाज में जवाब
भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव जारी है. इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि मामले को सुलझाने के लिए चीन के साथ सैन्य, राजनयिक स्तर पर बातचीत हो रही है, अब तक की हुई बातचीत सकारात्मक रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के गौरव को प्रभावित नहीं होने देंगे.
विपक्षी दलों की तरफ से चीन को लेकर जारी विवाद पर सफाई मांगे जाने पर राजनाथ सिंह ने कहा, ''हम किसी के मान, सम्मान पर न चोट पहुंचाते हैं और न अपने मान, सम्मान और स्वाभिमान पर चोट बर्दास्त कर सकते हैं, ये हमारा चरित्र रहा है.''
वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से 'महाराष्ट्र जनसंवाद रैली' को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने आगे कहा, ''...इसलिए विपक्ष को कहता हूं कि भारत-चीन मामले पर हमें ज्यादा समझाने की कोशिश मत कीजिए.''
राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस ट्वीट का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने चीन के बहाने गृहमंत्री अमित शाह को घेरा था. राजनाथ सिंह ने शायराना अंदाज में कहा, ''मैं राहुल गांधी जी को कहना चाहूंगा कि हाथ में दर्द हो तो दवा कीजिए, यदि हाथ ही दर्द हो तो क्या कीजिये!''
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।