होम योगी सरकार ने ईट भट्ठों में कार्यरत श्रमिकों के लिए 200 स्पेशल ट्रेनों का भेजा प्रस्ताव

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 8, 2020 08:33 PM

योगी सरकार ने ईट भट्ठों में कार्यरत श्रमिकों के लिए 200 स्पेशल ट्रेनों का भेजा प्रस्ताव

योगी सरकार ने ईट भट्ठों में कार्यरत श्रमिकों के लिए 200 स्पेशल ट्रेनों का भेजा प्रस्ताव

योगी सरकार ने ईट भट्ठों में कार्यरत श्रमिकों के लिए 200 स्पेशल ट्रेनों का भेजा प्रस्ताव

 देश में सबसे अधिक कामगार उत्तर प्रदेश में आये हैं। दक्षिण के राज्यों से भी योगी सरकार अपने कामगारों को प्रदेश में लाने में सफल हुई है।

-अब तक 1,640 ट्रेनों से पहुंचे 22.14 लाख से अधिक प्रवासी

 

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी ने सोमवार को बताया कि प्रदेश में अब तक 1,640 ट्रेनों से 22.14 लाख से अधिक लोगों को प्रदेश में लाया जा चुका है। वहीं अब दूसरे राज्यों के प्रदेश के 12,000 ईट-भट्ठों पर कार्यरत श्रमिकों को जो अपने-अपने राज्य जाना चाहते हैं उनके लिए 200 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों चलाने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा गया है। इनकी सूची भट्ठा मालिकों से प्राप्त कर उन्हें श्रमिक स्पेशल ट्रेन से भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। भेजने से पूर्व इन श्रमिकों से लिखित रूप में वेतन बकाया न होने का प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर लिया जायेगा।

गोरखपुर में अब तक 278 ट्रेन से पहुंचे 3.56 लाख कामगार

उन्होंने बताया कि गोरखपुर में अब तक 278 ट्रेनों से 3,56,650 कामगार एवं श्रमिक आये हैं। उन्होंने बताया कि आगरा में 12, कानपुर में 17, लखनऊ में 126 ट्रेनों , जौनपुर में 139, बरेली में 12, बलिया में 71, प्रयागराज में 64, प्रतापगढ़ में 75, रायबरेली में 22, वाराणसी में 123, अमेठी में 17, मऊ में 49, कन्नौज में 03, गाजीपुर में 33, बांदा में 21, सुलतानपुर में 28, लखीमपुर खीरी में 01 और हरदोई में 20 ट्रेनों से लोग यहां पहुंचे हैं।

इन स्थानों पर भी पहुंची विभिन्न ट्रेन

इसके साथ ही आजमगढ़ में 45, अयोध्या में 37, बाराबंकी में 12, सोनभद्र में 04, गोण्डा में 71, अम्बेडकरनगर में 25, सीतापुर में 13, फतेहपुर में 09, उन्नाव में 28, बस्ती में 89, फर्रुखाबाद में 02, कासगंज में 09, चंदौली में 17, मानिकपुर (चित्रकूट) में 01, एटा में 01, जालौन में 02, इटावा में 01, रामपुर में 01, शाहजहांपुर में 01, अलीगढ़ में 06, मीरजापुर में 11, देवरिया में 104, सहारनपुर में 04, चित्रकूट में 03, बलरामपुर में 19, झांसी में 05, कौशांबी में 01 ट्रेनों , पीलीभीत में 01, भदोही में 04, मुजफ्फरनगर में 01, महाराजगंज में 01 एवं महोबा में 01, आ चुकी हैं। वहीं मुरादाबाद, मेरठ, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, हमीरपुर, बहराइच, में भी ट्रेनों आ रही हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)