होम सरकार देश को बताए कि क्या चीन ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा किया है: ओवैसी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 8, 2020 08:21 PM

सरकार देश को बताए कि क्या चीन ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा किया है: ओवैसी

सरकार देश को बताए कि क्या चीन ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा किया है: ओवैसी

सरकार देश को बताए कि क्या चीन ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा किया है: ओवैसी

चीन के साथ सीमा पर चल रहे गतिरोध (India-China Border Dispute) के बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM Chief Asaduddin Owaisi) ने कहा है कि सरकार देश को बताए कि चीनी सैनिकों (Chinese Soldiers) ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा किया है या नहीं और वह चीन से क्या बात कर रही है. यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए हैदराबाद के सांसद ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) बड़ी आसानी से देश को बता सकते हैं कि चीन को उन्होंने क्या कहा है.

उन्होंने कहा, "क्या वाकई वे चीन से बात कर रहे हैं, क्योंकि हमारी सेना के अधिकारी और चीन की सेना पीएलए के अधिकारी भी एक दूसरे से बात कर रहे हैं." उन्होंने कहा, ''केंद्र सरकार को देश को बताना चाहिए...उन्हें शर्म क्यों आ रही ? वे चुप्पी क्यों साधे हुए हैं ? ''

ओवैसी की टिप्पणी ऐसे वक्त आयी है जब एक दिन पहले ही भारत और चीन ने गतिरोध दूर करने के लिए वार्ता की है.

लॉकडाउन को बताया असंवैधानिकओवैसी ने कोविड-19 (Covid-19) के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन (Lockdown) को फिर से 'असंवैधानिक' बताया और आरोप लगाया कि सरकार संकट से निपटने में पूरी तरह नाकाम रही है. उन्होंने कहा, ''अपना संवैधानिक कर्तव्य निभाने में वे नाकाम रहे हैं. उन्होंने लॉकडाउन लागू किया जिसे मैं पहले दिन से असंवैधानिक कह रहा हूं. ''

एआईएमआईएम नेता ने दावा किया कि सरकार ने लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर करने का काम नहीं किया और गुजरात (Gujarat) में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)