होम बिहार में कोरोना वायरस पर किस तरह राजनीति हो रही है?

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 8, 2020 08:23 PM

बिहार में कोरोना वायरस पर किस तरह राजनीति हो रही है?

बिहार में कोरोना वायरस पर किस तरह राजनीति हो रही है?

बिहार में कोरोना वायरस पर किस तरह राजनीति हो रही है?

इस सवाल का आदर्श जवाब होना चाहिए था- "राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामले".

लेकिन, सत्ताधारी पार्टियों की गतिविधियों को देखकर ऐसा कतई नहीं लगता. बल्कि ऐसा लगता है कि सारे राजनीतिक दल आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं और कोरोना वायरस के नाम पर सिर्फ राजनीति हो रही है.

सोमवार तक राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़कर 5,175 हो गए हैं. अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है. हाल के दिनों में संक्रमण का प्रसार तेजी से बढ़ा है. रोजाना औसतन 200 से अधिक मामलों में वृद्धि हो रही है.

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को "बिहार जन संवाद" नाम से एक वर्चुअल रैली की. जिसमें उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इसी दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यभर के अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत की, उन्होंने आने वाले चुनाव के अपने एजेंडे को सामने रखा.

दूसरी तरफ, बिहार के विपक्ष ने सत्ताधारी पार्टियों के इन कार्यक्रमों के विरोध में "थाली बजाओ" कार्यक्रम का आयोजन किया. ये सारे आयोजन कोरोना वायरस के नाम पर संपन्न तो हुए, लेकिन इनमें कोरोना को आगे कैसे रोका जाए, इसकी चर्चा बहुत कम ही हुई या नदारद ही रही.

कौन कैसी राजनीति कर रहा?

जहां तक बात कोरोना वायरस के नाम पर राजनीति करने की है, तो वह स्वाभाविक भी लगता है, क्योंकि बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. हालांकि, चुनाव कब होंगे, यह चुनाव आयोग ने अभी तक तय नहीं किया है. लेकिन राजनीतिक दलों, उसमें भी सत्ताधारी पार्टियों की गतिविधियों को देखकर लगता है कि सभी चुनावी मोड में आ गए हैं.

अमित शाह में अपनी वर्चुअल रैली में यह जरूर कहा कि "इसका संबंध विधानसभा चुनाव से नहीं है.", लेकिन, इस बात के अलावा उनकी बाक़ी सारी बातें चुनाव के इर्दगिर्द ही रहीं. फिर चाहे वह नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के शासनकाल की उपलब्धियां गिनानी हो या विपक्ष के उसके 15 साल पहले के कार्यकाल के लिए हमले बोलना हो.

इसी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यही बताया कि उन्हें चुनाव में जनता के बीच क्या कहना है. नीतीश की बातों का सार भी अपने शासन की उपलब्धियों को गिनाना और लालू-राबड़ी के शासनकाल की विफलताओं पर हमला करना ही रहा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)