होम न्यूजीलैंड में कोरोना संक्रमित सभी मरीज हुए ठीक, तो खुशी से डांस करने लगीं प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्ड

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 8, 2020 08:19 PM

न्यूजीलैंड में कोरोना संक्रमित सभी मरीज हुए ठीक, तो खुशी से डांस करने लगीं प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्ड

न्यूजीलैंड में कोरोना संक्रमित सभी मरीज हुए ठीक, तो खुशी से डांस करने लगीं प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न

न्यूजीलैंड में कोरोना संक्रमित सभी मरीज हुए ठीक, तो खुशी से डांस करने लगीं प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्ड

न्यूजीलैंड ने सोमवार को कोरोना वायरस के कारण लगाए गए सभी घरेलू प्रतिबंधों को हटा दिए। यह कदम उसके अंतिम कोविड-19 रोगी के ठीक होने के बाद उठाया गया। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने सोमवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि अंतिम मरीज के भी कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद देश ने संक्रमण के प्रसार को रोक लिया है।

इस दौरान जेसिंडा अर्डन ने खुलासा किया कि जब उनको आखिरी मरीज के ठीक होने की जानकारी मिली तो वह डांस करने लगी थीं। दरअसल, जब उनसे न्यूजीलैंड के कोरोना फ्री होने की खबर सुनकर पहली प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, "मैंने अपनी बेटी नीव के साथ थोड़ा डांस किया।"

बता दें कि न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला फरवरी के अंतिम सप्ताह में आया था, लेकिन पिछले 17 दिनों में कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया था। अब देश में किसी भी संक्रमित व्यक्ति का उपचार नहीं चल रहा है। जेसिंडा अर्डर्न ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि न्यूजीलैंड ने पिछले 17 दिनों में 40,000 लोगों की जांच की है और पिछले 12 दिन से कोई अस्पताल में भी नहीं है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)