होम PoK और अक्साइ चीन हमारा है, वक्त आने पर भारत का होगा: राम माधव
PoK और अक्साइ चीन हमारा है, वक्त आने पर भारत का होगा: राम माधव
पीओके (PoK) अक्साइ चीन हमारा है... वक्त आने पर हम इसे लेकर रहेंगे. यह कहना है बीजेपी नेता राम माधव (Ram madhav)एक निजी चैनल पर राम माधव ने कहा कि जब सही वक्त आएगा, पीओके अक्साइ चीन हमारे कब्जे में होगा.
पूर्वी लद्दाख को लेकर भारत चीन आमने-सामने है. दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है. हालांकि शनिवार से दोनों देशों के बीच बातचीत का दौरा शुरू हो चुका है. भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेह स्थित 14वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने किया जबकि चीनी पक्ष का नेतृत्व तिब्बत सैन्य जिला कमांडर कर रहे थे. बातचीत खत्म होने के बाद 14 कॉर्प्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल लेह लौट रहा है.
चीनी समान का बहिष्कार करने के लिए सरकार ने कोई आदेश जारी नहीं किए हैं
चीन से कोरोना वायरस का निकलना फिर भारत के साथ संबंध खराब करने के बाद लोग चीनी समान का बहिष्कार करने की बात कह रहे हैं. इस पर राम माधव ने कहा कि यह जनता के मन की भावना है. सरकार की तरफ से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है.
पीओके अक्साइ चीन हमारा है, नेहरू नरसिम्हा राव ने भी कहा था
राम माधव ने कहा कि पीओके अक्साइ चीन हमारा है. 1963 में नेहरू जी ने संसद में कहा था कि अक्साइ चीन हमारा है. यह बात हम भूले नहीं है. इसी तरह पीओके को लेकर 1994 में नरसिम्हा राव ने तो संसद में इसे लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पेश किया था. वहीं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कई मौके पर कहा है कि पीओके हमारा है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।