होम GST काउंसिल की बैठक 12 जून को, कोरोना का राजस्व पर कैसा रहा असर-समीक्षा होगी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 5, 2020 09:35 PM

GST काउंसिल की बैठक 12 जून को, कोरोना का राजस्व पर कैसा रहा असर-समीक्षा होगी

GST काउंसिल की बैठक 12 जून को, कोरोना का राजस्व पर कैसा रहा असर-समीक्षा होगी

GST काउंसिल की बैठक 12 जून को, कोरोना का राजस्व पर कैसा रहा असर-समीक्षा होगी

 गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) काउंसिल की बैठक 12 जून को होनी तय है. सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस बैठक में कोविड-19 के टैक्स रेवेन्यू पर असर की समीक्षा की जाएगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में जीएसटी काउंसिल की 40वीं बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी. इसमें राज्यों के वित्त मंत्री भी भाग लेंगे.

 

सूत्रों ने बताया कि बैठक में इस महामारी के केंद्र और राज्यों के राजस्व पर पड़ने वाले असर और इसकी भरपाई के कदमों पर विचार किया जाएगा. टैक्स कलेक्शन के खराब आंकड़ों और रिटर्न दाखिल करने की तारीख आगे बढ़ाए जाने की वजह से सरकार ने अप्रैल और मई माह के जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी नहीं किए हैं.

काउंसिल की बैठक में जीएसटी क्रियान्वयन की वजह से राज्यों को होने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए कोष जुटाने के उपायों पर भी चर्चा होगी.

 

जीएसटी काउंसिल की पिछली 14 मार्च को हुई बैठक में सीतारमण ने कहा था कि केंद्र सरकार जीएसटी काउंसिल द्वारा मुआवजे की जरूरत को पूरा करने के लिए बाजार से कर्ज जुटाने की कानूनी जरूरतों पर गौर करेगी. राज्य मुआवजे के कम भुगतान को लेकर शिकायत कर रहे हैं. ऐसे में राज्यों को राजस्व गारंटी के लिए बाजार से कर्ज जुटाने पर विचार किया जा रहा है.

 

जीएसटी कानून के तहत राज्यों को जीएसटी के क्रियान्वयन के पहले पांच साल तक राजस्व नुकसान की भरपाई की गारंटी दी गई है. मुआवजे की गणना 2015-16 को आधार वर्ष पर राज्यों के जीएसटी संग्रह में सालाना 14 फीसदी की बढ़ोतरी के अनुमान के आधार पर की जाती है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)