होम दिल्ली में एक दिन में 1330 कोरोना के मामले, मृतकों की संख्या सात सौ के पार
दिल्ली में एक दिन में 1330 कोरोना के मामले, मृतकों की संख्या सात सौ के पार
राजधानी में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में 1330 मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा 26 हजार से अधिक गया और इस दौरान 25 मरीजों की मौत से कुल मरने वालों की संख्या 708 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार देर रात जारी आकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में वायरस के 1330 मामले आए और कुल संख्या 26334 पर पहुंच गई।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में वायरस से 10315 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जिनमें 417 लोग आज स्वास्थ हुए हैं। फिलहाल 15311 मामले सक्रिय हैं।
उन्होंने कहा कि कल तक यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 650 थी और पिछले चौबीस घंटों में 25 लोगों की मौत हुई है जबकि मौत के बाकी आंकड़े पहले के है जिससे मृतकों की संख्या 708 पहुंच गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।