होम ऑस्ट्रेलिया में हो रही है क्रिकेट की शुरुआत, दर्शक भी रहेंगे मौजूद

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jun 4, 2020 07:39 PM

ऑस्ट्रेलिया में हो रही है क्रिकेट की शुरुआत, दर्शक भी रहेंगे मौजूद

ऑस्ट्रेलिया में हो रही है क्रिकेट की शुरुआत, दर्शक भी रहेंगे मौजूद

ऑस्ट्रेलिया में हो रही है क्रिकेट की शुरुआत, दर्शक भी रहेंगे मौजूद

वैश्विक महामारी के चलते खेल गतिविधियां थमी हुई है, लेकिन इसी हफ्ते ऑस्ट्रेलिया में प्रतिस्पर्धा क्रिकेट से खेल की वापसी हो रही है। इसी हफ्ते के आखिर में डार्विन में एक टी20प्रतियोगिता (Darwin T20 tournament) खेली जाएगी। जिसमें सीडीयू टॉप एंड टी20 राउंड रॉबिन टी20 टूर्नामेंट में 15 टीमें भागलेंगी। यह प्रतियोगिता 6 से 8 जून के बीच खेली जाएगी।

इस दौरान मैदान पर 500 दर्शकों के आने की अनुमति है, क्योंकि यहां कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का इतना प्रकोप नहीं है, इसीलिए यहां पर दर्शकों की अनुमति प्रदान की गई है।

यह क्लब और खिलाड़ी होंगे शामिल

कोरोना वयरस वैश्विक महामारी के प्रकोप के बीच ऑस्ट्रेलिया में यह क्रिकेट सीरीज शुरू होने वाली है, टूर्नामेंट में डार्विन प्रीमियर ग्रेड के सात क्लब और एक आमंत्रण एकादश होगी, जिसमें नॉर्दर्न टेरिटरी की एशिया कप प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होंगे।

पिछले 2 महीने से पूरी दुनिया में क्रिकेट शुरू नहीं हो पाया है, आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 मार्च को अंतरष्ट्रीय मैच खेला था।

नॉर्दर्न टेरिटरी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी ने इसे लेकर कहा...

नॉर्दर्न टेरिटरी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी जोएल मॉरिसन ने कहा कि खेल में आए अभूतपूर्व व्यवधान के बाद अब क्रिकेट की वापसी का जश्न मनाने का सुनहरा मौका आ चुका है।

यह सीरीज क्रिकेट प्रशंसकों को खुशी देगी

नॉर्दर्न टेरिटरी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी जोएल मॉरिसन ने आगे कहा कि पिछले कुछ महीनों से दुनियाभर में काफी बुरा समय था। उम्मीद है कि इस आयोजन के जरिए क्रिकेट प्रशंसकों को खुशी प्राप्त होगी, टूर्नामेंट के कई मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग मायक्रिकेट फेसबुक पेज पर प्रसारित की जाएगी।

आपको बता दें वैश्विक महामारी के बाद से क्रिकेट की शुरुआत को लेकर यह एक अच्छी खबर है, पिछले 2 से ढाई महीने के बीच कहीं भी कोई क्रिकेट गतिविधि देखने को नहीं मिली थी, ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाली है यह T20 सीरीज क्रिकेट की शुरुआत का अच्छा संकेत है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)