होम दिल्ली में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
दिल्ली में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना (Coronavirus) मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने दिल्ली के निजी अस्पतालों में 20 फीसदी बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व करने का निर्देश दिया है. इसका मकसद यह है कि अन्य रोगों के मरीजों को अगर कोरोना हो, तो कोई अस्पताल उनके इलाज से इंकार न करे. जिन अस्पतालों को 20 फीसदी बेड कोरोना रिजर्व करने में कोई लॉजिस्टिक दिक्कत होगी, तो पूरे अस्पताल को कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल घोषित कर दिया जाएगा. इसके लिए अस्पतालों को शुक्रवार तक का समय दिया गया है.
आपको बता दें कि लॉकडाउन में रियायतें मिलने के बाद से ही दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23,645 हो गई है जबकि अब तक 606 लोगों की मौत हो चुकी है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।