होम सीमा विवाद पर बोला चीन- स्थिति स्थिर, दोनों पक्षों के पास बे रोक-टोक संपर्क की व्यवस्था
सीमा विवाद पर बोला चीन- स्थिति स्थिर, दोनों पक्षों के पास बे रोक-टोक संपर्क की व्यवस्था
चीन ने सोमवार को कहा कि भारत से लगती सीमा पर स्थिति कुल मिलाकर स्थिर और नियंत्रण में है. चीन ने कहा कि चर्चा के जरिए मुद्दों के समाधान के लिए दोनों देशों के पास बे-रोक-टोक एक-दूसरे के साथ संपर्क की व्यवस्था है. दोनों देशों की सेनाओं के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी गतिरोध की पृष्ठभूमि में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजान की यह टिप्पणी आई है.झाओ ने यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणी से संबंधित एक सवाल के जवाब में कही. गौरतलब है कि सिंह ने शनिवार को एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि भारत सीमा मुद्दे पर अपने 'गौरव पर आंच' नहीं आने देगा, लेकिन वह दो बड़े पड़ोसियों के बीच विवाद का समाधान वार्ता के जरिए करने को प्रतिबद्ध है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।