होम मोदी मंत्रिमंडल: MSMEs के लिए राहत का ऐलान तो किसानों को मिलेगा बेहतर दाम

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jun 1, 2020 07:45 PM

मोदी मंत्रिमंडल: MSMEs के लिए राहत का ऐलान तो किसानों को मिलेगा बेहतर दाम

मोदी मंत्रिमंडल: MSMEs के लिए राहत का ऐलान तो किसानों को मिलेगा बेहतर दाम

मोदी मंत्रिमंडल: MSMEs के लिए राहत का ऐलान तो किसानों को मिलेगा बेहतर दाम

 

 नयी दिल्ली। देश में जारी कोरोना संकट के बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, नितिन गडकरी और नरेंद्र सिंह तोमर ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बैठक में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए, जिसका किसानों, MSMEs और रेहड़ी पटरी वालों पर एक परिवर्तनकारी असर देखने को मिलेगा।इस दौरान जावड़ेकर ने MSMEs को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में MSMEs को पर्याप्त फंड देने का फैसला लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब छोटे और मझोले उद्योग शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो सकेंगे। जावड़ेकर ने किसानों के बारे में बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) उसकी कुल लागत का डेढ़ गुना ज्यादा रखने का वादा सरकार पूरा कर रही है। 2020-21 के खरीफ की 14 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी कर दिया गया है। इन 14 फसलों पर किसानों को लागत का 50-83% तक ज्यादा दाम हासिल होगा।केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार ने 2020-21 के लिए धान की एमएसपी 53 रुपए बढ़ाकर 1,868 रुपए प्रति क्विंटल की। जबकि कपास की एमएसपी 260 रुपए बढ़ाकर 5,515 रुपए प्रति क्विंटल की है। 

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)