होम चीन की घुसपैठ पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना, पूछा- क्यों हैं चुप?
चीन की घुसपैठ पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना, पूछा- क्यों हैं चुप?
भारतीय सीमा के नजदीक चीनी सेना लगातार हरकत कर रही है. लद्दाख के पास जारी विवाद बढ़ता जा रहा है और अब खबर है कि चीनी सेना ईस्टर्न लद्दाख के पास अपने लड़ाकू विमान भी उड़ा रही है. लगातार जारी चीन की इन हरकतों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर कई सवाल उठाए हैं.
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, 'चीनी सेना द्वारा भारतीय सीमा में घुसपैठ के दुस्साहस पर मोदी सरकार क्यों मौन बैठी है. भारत की 'सुरक्षा व क्षेत्रीय अखंडता' से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता. चीनी सेना द्वारा लद्दाख और सिक्किम के तीन स्थानों पर घुसपैठ समाचार पत्रों की सुर्खियां बने हुए हैं. तथाकथित तौर से ये घुसपैठ लद्दाख में गलवान नदी वैली और पांगोंग झील के इलाके में हुई है.'
डर्बुक-श्योक-डीबी रोड पर है खतरा
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, 'खबरों की मानें तो चीनी सेना के हजारों सैनिकों ने गलवान वैली और पांगोंग लेक एरिया (लद्दाख) में घुसपैठ कर हमारी 'भूभागीय अखंडता' पर अतिक्रमण का दुस्साहस किया है.'
भारतीय सेना की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'सुरक्षा विशेषज्ञों और सेना के जानकारों की मानें तो गलवान नदी वैली में चीन की घुसपैठ से 'डर्बुक-श्योक-डीबी रोड' को खतरा उत्पन्न हो जाएगा. इसका इस्तेमाल उत्तर के इलाके में और काराकोरम दर्रा के नजदीक भारतीय सेना को सामान और सभी प्रकार के सैन्य साजो सामान पहुंचाने के लिए सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है.'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।