होम कोरोना से मुकाबले के बीच अनूठी मिसाल, राज्यपाल कलराज मिश्र ने की 200 विधायकों से बात
कोरोना से मुकाबले के बीच अनूठी मिसाल, राज्यपाल कलराज मिश्र ने की 200 विधायकों से बात
कोरोना के बीच राज्य में शासन तंत्र की एक अलग मिसाल कायम हुई है. राजभवन और 8 सिविल लाइंस दोनों सक्रिय दिखे ,चाहे लॉकडाउन रहा हो या अन लॉक डाउन. राजभवन ने प्रत्येक विधानसभा के विधायक और सांसदों से उनके क्षेत्र का हाल जाना, राज्यपाल कलराज मिश्र ने जन प्रतिनिधियों से बात की. वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना के खिलाफ अपने स्टेप्स से देश में मिसाल कायम की. राज्यपाल ने सभी 200 विधायकों से फोन पर बात की. इस दौरान राजभवन और 8सिविल लाइंस के बीच अद्भुत समन्वय नजर आया.
200 विधायकों और 25सांसदो से फोन पर बात:
राजभवन, नाम से ही आभामंडल का अहसास होता है ,धारणा रहती है कि राजभवन तक पहुंच आसां नहीं है ,लेकिन बीते दिनों कोरोना के प्रकोप के बीच राजभवन एक हमदर्द के तौर पर सामने आया. प्रदेश के 200 विधायकों और 25सांसदो से फोन पर बात की और हाल-चाल जाना. राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रत्येक विधायक और सांसद से फोन पर बात की ,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से तो उनकी दर्जनों बार बातचीत हुई ,कोरोना महामारी के उपायों पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ. महामहिम ने लीक से हटकर प्रत्येक मंत्री को भी फोन किये और हाल-चाल जाना , कांग्रेस, बीजेपी ,सी पी एम,आर एल पी,बीटीपी और निर्दलीय विधायकों से बात की. ऐसा पहली बार शायद राजस्थान के राज्यपाल ने किया.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।