होम शिवसेना का कटाक्ष, PM मोदी सक्षम नेता लेकिन गलतियों को कौन सुधारेगा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 1, 2020 07:47 PM

शिवसेना का कटाक्ष, PM मोदी सक्षम नेता लेकिन गलतियों को कौन सुधारेगा

शिवसेना का कटाक्ष, PM मोदी सक्षम नेता लेकिन गलतियों को कौन सुधारेगा

शिवसेना का कटाक्ष, PM मोदी सक्षम नेता लेकिन गलतियों को कौन सुधारेगा

 राजग सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर भाजपा पर कटाक्ष करते हुए शिवसेना ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सक्षम’ नेता हैं लेकिन 2016 की नोटबंदी और लॉकडाउन के दौरान जिन्होंने नाहक प्राण गंवाए उन्हें कैसे जीवित किया जाएगा। शिवसेना ने कहा कि गलत तरीके से किया गया लॉकडाउन और प्रवासी श्रमिकों के मामले 1947 की आजादी के दौरान शरणार्थियों की याद दिलाते हैं। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में संपादकीय में कहा है , ‘‘मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं ये देश का भाग्य है। वह देश और यहां के मुद्दों को समझते हैं। वह सक्षम नेता हैं और कोई भी ऐसा नेता नहीं है जो उनके सामने टिक सके।’’ इसमें कहा गया है कि मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर कुछ अच्छे फैसले किए हैं लेकिन 60 साल में जिस तरह कुछ गलतियां हुई, उसी तरह (राजग सरकार के) छह साल में भी गलतियां हुई। महाराष्ट्र में शिवेसना के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में कांग्रेस भी शामिल है।सामना में कहा गया, ‘‘जिस तरीके से देश में लॉकडाउन लागू किया गया और गरीब प्रवासी मजदूरों को दिक्कतें हुई उससे आजादी के समय की याद आ गयी।’’ शिवसेना ने पूछा, ‘‘इन गलतियों को कौन ठीक करेगा ? भारत का सौभाग्य है कि मोदी देश के नेता हैं लेकिन लॉकडाउन और नोटबंदी के दौरान जिन्होंने नाहक अपने प्राण गंवाए उन्हें किस अमृत से जीवित किया जाएगा?’’ शिवसेना ने भाजपा के उन नेताओं पर भी कटाक्ष किया जिन्होंने कहा है कि देश में राजग सरकार के छह साल में जो काम हुआ वैसा पहले कभी नहीं हुआ। संपादकीय में कहा गया, ‘‘अगर भाजपा के नेताओं की मानें तो हमारे देश का इतिहास केवल छह-सात वर्षों का है। ऐसा लगता है कि इससे पहले यह देश नहीं था। कोई स्वतंत्रता संग्राम नहीं था, तब का संघर्ष और बलिदान केवल भ्रम था। देश की सामाजिक, वैज्ञानिक, चिकित्सा, औद्योगिक क्रांति आदि सभी झूठ हैं।’’ 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)