होम अब बिजली की भी शुरू होगी Delivery, एक घंटे के भीतर खरीद और बेच सकेंगे

Alert Star Digital Team Jun 1, 2020 07:29 PM

अब बिजली की भी शुरू होगी Delivery, एक घंटे के भीतर खरीद और बेच सकेंगे

अब बिजली की भी शुरू होगी Delivery, एक घंटे के भीतर खरीद और बेच सकेंगे

अब बिजली की भी शुरू होगी Delivery, एक घंटे के भीतर खरीद और बेच सकेंगे

बिजली कारोबार मंच इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (Indian Energy Exchange) की नई पेशकश. बिजली की मांग को तत्काल पूरा करने का बाजार आज यानी सोमवार से (रीयल टाइम मार्केट) शुरू किया. इससे बिजली कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार केवल एक घंटे पहले बिजली की खरीद-बिक्री कर सकेंगी. इस बाजार के माध्यम से वितरण कंपनियां और निजी उपयोग के लिये ऊर्जा लेने वाले थोक ग्राहक समेत अन्य उपभोक्ता आपूर्ति से ठीक एक घंटा पहले एक्सचेंज से बिजली खरीद सकेंगे. इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईएक्स) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बिजली की तुरंत खरीद-बिक्री का यह बाजार केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग (सीईआरसी) के प्रयास का नतीजा है. इससे बिजली बाजार गतिशील बनेगा. इसमें आधे-आधे घंटे पर नीलामी के जरिये बिजली का कारोबार होगा.

आईएएक्स के अनुसार पूरे दिन में 48 नीलामी सत्र होंगे. बोली सत्र समाप्त होने एक घंटे के भीतर बिजली की डिलिवरी होगी. आईईएक्स लि. के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि इस आरटीएम से देश का ऊर्जा बाजार विद्युत करोबार के वैश्विक मानकों की ओर बढ़ रहा है. यह बिजली कंपनियों के लिये ग्रिड में उतार-चढ़ाव के मामले में निर्भरता में कमी लाने में मदद करेगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)