होम छत्तीसगढ़ पहुंचा टिड्डियों का दल, किसान परेशान; मध्य प्रदेश की सीमा से कोरिया जिले में घुसा

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team May 31, 2020 07:11 PM

छत्तीसगढ़ पहुंचा टिड्डियों का दल, किसान परेशान; मध्य प्रदेश की सीमा से कोरिया जिले में घुसा

छत्तीसगढ़ पहुंचा टिड्डियों का दल, किसान परेशान; मध्य प्रदेश की सीमा से कोरिया जिले में घुसा

छत्तीसगढ़ पहुंचा टिड्डियों का दल, किसान परेशान; मध्य प्रदेश की सीमा से कोरिया जिले में घुसा

महाराष्ट्र औरु मध्य प्रदेश की सीमा पर दो दिन पहले तक मंडरा रहा टिड्डियों का एक दल हवा के साथ छत्तीसगढ़ में आ पहुंचा है। कोरिया जिले में टिड्डियों ने फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। इससे किसान परेशान हैं। प्रशासन ने कीटनाशकों का छिड़काव करुने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि शनिवार को टिड्डियों का बड़ा दल सीधी की ओर बढ़ता देखा गया लेकिन हवा का रुख बदलने से अपेक्षाकृत छोटा दल राज्य की सीमा में प्रवेश कर गया।

कृषि विभाग का कहना है कि टिड्डियों के बड़े दल में फिलहाल बिखराव हो गया है। इस समय जिले में तेज गर्म हवाएं चल रही हैं, जो इस दल को जिले की सीमा से दूर ले जा सकती हैं। टिड्डियों का दल भरतपुर विकास खंड के ग्राम घोड़धरा के आसपास है। इससे निपटने के लिए कलेक्टर ने राजस्व, उद्यानिकी व कृषि विभाग को अलर्ट किया है। इस दौरान अग्निशमन वाहन से दवा का छिड़काव कर टिड्डियों को मारने का प्रयास किया किया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)