होम खुलासा, गोगरा की ऊंची पहाड़ियों पर जमीं चीनी फौजें
खुलासा, गोगरा की ऊंची पहाड़ियों पर जमीं चीनी फौजें
चीन ने पहले कोरोना वायरस की चाल में दुनिया को फंसाया और जब सभी छोटे-बड़े देश अपने नागरिकों को बचाने में व्यस्त हैं तो उसी समय चीन दुनिया की आंखों में धूल झोंककर हांगकांग और ताईवान के साथ-साथ भारत के लद्दाख के उस इलाके को हड़प करना चाहता है जो खनिज और प्राकृतिक संपदा से ओत-प्रोत है। लेकिन चीन को यह नहीं मालूम था कि भारत उसको ऐसा सबक भी सिखा सकता है जिसका दर्द सदियों तक सालता रहेगा। इसके बावजूद उसकी हरकतें रुकी नहीं हैं।
भारत की ओर से हुए पलटवार से चीन हक्का-वक्का रह गया। इसीलिए एक और चीन की तरफ से शांति के सुर अलापे जा रहे हैं और हाथी-ड्रैगन के डांस जैसे बयान दिये जा रहे हैं तो वहीं रात के अंधेरे में चीन की फौजें लद्दाख में लगातार अपने मोर्चे मजबूत करती जा रही हैं। लद्दाख में चीनी फौजों ने अपनी पोजिशन बदलकर भारत के खिलाफ मोर्चाबंदी कर रही हैं। कुछ चीनी फौजें पहले से ज्यादा ऊंची जगहों पर पहुंच गयी हैं। ये वो जगह हैं जो भारत सीमा से कुछ दूर जरूर लेकिन सामरिक तौर अतिमहत्वपूर्ण हैं। यह खुलासा सैटेलाइट से मिली ताजा तस्वीरों से हुआ है।
सैटलाइट से मिली तजा तस्वीरों से पता चल रहा है कि गोगरा इलाके में चीन ने अपनी सेना बढ़ा भी दी है और वह ऊपर की ओर भी बढ़ने लगी है। वहीं, भारत भी पूरी तरह से तैयार है और भारतीय सुरक्षाबल चीन के ठीक सामने मुस्तैदी से तैनात हैं। लद्दाख में भारत के कराए निर्माणकार्यों से चीन बौखलाया चल रहा है और सेना की ऐक्टिविटी को बढ़ा रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।