होम राजस्थान में कोरोना मामले बढ़कर हुए 8693, आज 76 नए पॉजिटिव मिले

Alert Star Digital Team May 31, 2020 07:03 PM

राजस्थान में कोरोना मामले बढ़कर हुए 8693, आज 76 नए पॉजिटिव मिले

राजस्थान में कोरोना मामले बढ़कर हुए 8693, आज 76 नए पॉजिटिव मिले

राजस्थान में कोरोना मामले बढ़कर हुए 8693, आज 76 नए पॉजिटिव मिले

राजस्थान में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज अब तक मिले 76 नए कोरोना संक्रमितों के साथ राजस्थान में आंकड़ा बढ़कर 8693 पर पहुंच गया है। आज सामने आए मामलों में जयपुर में 21, झालावाड़ में 14, भरतपुर में 12, झुंझुनू में 7, कोटा में 6, धौलपुर और राजसमंद में 5-5, अजमेर में 3, उदयपुर में 2, टोंक में 1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। वही, जयपुर में हुई एक मौत के बाद राजस्थान में मौतों का कुल आंकड़ा 194 पहुंच गया। उल्लेखनीय है कि शनिवार को प्रदेश में 252 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिनमें सर्वाधिक 41 मामले पाली में मिले थे। वहीं, जोधपुर में 34, जयपुर में 29, भरतपुर में 25, डूंगरपुर में 17, सीकर में 15, कोटा में 12, सिरोही में 10, उदयपुर में 9, चूरू में 8, जालौर, बाड़मेर, बारां और अजमेर में 7-7, करौली और भीलवाड़ा में 4-4, झुंझुनू, धौलपुर और झालावाड़ में 3-3, नागौर और जैसलमेर में 2-2, बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ में 1-1 संक्रमित मिला। वही, 9 लोगों की मौत होने से प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 193 हो गई थी।

यदि राजस्थान के जिलों में कोरोना के मरीजों के आंकड़ों पर नजर डाले तो अब तक कोरोना संक्रमितों के सर्वाधिक 1984 (2 इटली के नागरिक) मामले प्रदेश की राजधानी जयपुर में मिले हैं। वहीं, जोधपुर में 1476 (इनमें 47 ईरान से आए), उदयपुर में 543, कोटा में 458, पाली में 455, नागौर में 446, डूंगरपुर में 356, अजमेर में 339, झालावाड़ में 263, भरतपुर में 247, सीकर में 202, चित्तौड़गढ़ में 176, टोंक में 164, जालौर में 162, सिरोही में 157, भीलवाड़ा एवं राजसमंद में 140-140, झुंझुनूं में 131, बीकानेर और चूरू में 104-104, बाड़मेर में 99, जैसलमेर में 88 (इनमें 14 ईरान से आए) कोरोना का मरीज अब तक मिल चुके हैं। वहीं, बांसवाड़ा में 85, धौलपुर में 58, अलवर में 53, दौसा में 50, हनुमानगढ़ में 30, सवाई माधोपुर में 20, करौली में 16, बारां में 15, प्रतापगढ़ में 13, श्रीगंगानगर में 6 और बूंदी में 2 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं अन्य राज्यों से राजस्थान आए 14 लोग कोरोना पॉजीटिव मिल चुके हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)