होम Amphan के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, 3 जून तक गुजरात और महाराष्ट्र में देगा दस्तक

समाचारविदेश Alert Star Digital Team May 31, 2020 07:06 PM

Amphan के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, 3 जून तक गुजरात और महाराष्ट्र में देगा दस्तक

Amphan के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, 3 जून तक गुजरात और महाराष्ट्र में देगा दस्तक

Amphan के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, 3 जून तक गुजरात और महाराष्ट्र में देगा दस्तक

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को कहा कि अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती तूफान चल रहा है और इसके 3 जून तक महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय जिलों तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणपूर्व और इससे सटे पूर्व-मध्य अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर आज सुबह एक कम दबाव का क्षेत्र बना है और दोपहर तक उसी क्षेत्र में बना हुआ है।

अगले 24 घंटों के दौरान इस कम दबाव के क्षेत्र का पूर्व-मध्य और इससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर तीव्र होकर डिप्रेशन बनाने की बहुत संभावना है और बाद के 24 घंटों के दौरान इसके और तेज होकर चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है। इसके उत्तर की ओर बढ़ने और 3 जून तक उत्तर महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय क्षेत्र में पहुंचने की बहुत संभावना है।

1 जून तक केरल में मानसून

मौसम विभाग ने यह भी कहा कि मानसून अभी तक केरल नहीं पहुंचा है और 1 जून के बाद राज्य में मानसून के लिए स्थितियां अनुकूल होंगी। मीडिया से बात करते हुए, आईएमडी के अधिकारी मृत्युंजय महापात्र ने कहा, 'दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप के पास आज एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह कल तक यह चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।'

अम्फान के बाद दूसरा चक्रवाती तूफान!

केरल के लिए मौसम का पूर्वानुमान देते हुए, महापात्रा ने कहा, 'मानसून अभी तक केरल तट पर नहीं पहुंचा है। हम नियमित रूप से इसकी निगरानी कर रहे हैं। हम अपने पहले के पूर्वानुमान के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि मानसून, 1 जून के बाद की स्थिति के लिए अनुकूल होगा।' गौर करने वाली बात ये है कि गुजरात और महाराष्ट्र के तटों के पास एक चक्रवाती तूफान के आने की संभावना तब जताई जा रही है जब पहले ही अम्फान नाम का चक्रवाती तूफान पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय जिलों में कहर बरपाते हुए लगभग 100 लोगों की जान ले चुका था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)