होम ट्राई ने कहा, 10 अंक का ही रहेगा मोबाइल नंबर, 11 की कोई योजना नहीं

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 31, 2020 06:52 PM

ट्राई ने कहा, 10 अंक का ही रहेगा मोबाइल नंबर, 11 की कोई योजना नहीं

ट्राई ने कहा, 10 अंक का ही रहेगा मोबाइल नंबर, 11 की कोई योजना नहीं

ट्राई ने कहा, 10 अंक का ही रहेगा मोबाइल नंबर, 11 की कोई योजना नहीं

 भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कहा है कि उसने 11 अंक के मोबाइल नंबर का कोई सुझाव नहीं दिया है। नियामक ने स्पष्ट किया कि उसने सिर्फ यह सिफारिश की है कि लैंडलाइन से कॉल करते समय मोबाइल नंबर के आगे शून्य लगाया जाना चाहिए।

नियामक ने कहा कि उसने फिक्स्ड लाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए नंबर के आगे शून्य लगाने की सिफारिश की है। इससे भविष्य की मोबाइल सेवाओं के लिए 254.4 करोड़ अतिरिक्त संख्याओं के संसाधन उपलब्ध होंगे। ट्राई की सिफारिशों में कहा गया है कि देश में 10 अंक का मोबाइल नंबर जारी रहेगा। नियामक ने स्पष्ट रूप से कहा कि उसकी 11 अंक का मोबाइल नंबर लाने की कोई योजना नहीं है।

नियामक ने बयान में कहा, ''ट्राई ने 11 अंक के मोबाइल नंबर की कोई सिफारिश नहीं की है। सिर्फ लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने की स्थिति में मोबाइल नंबर के शुरू में शून्य लगाने का सुझाव दिया है।'' ट्राई ने कहा कि इस बदलाव से भविष्य की मोबाइल सेवाओं के लिए 254.4 करोड़ अतिरिक्त नंबरिंग संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)