होम लॉकडाउन: राजस्थान में खुलेंगे सभी दफ्तर, शॉपिंग मॉल-होटल रहेंगे बंद

समाचारखेल Alert Star Digital Team May 31, 2020 07:09 PM

लॉकडाउन: राजस्थान में खुलेंगे सभी दफ्तर, शॉपिंग मॉल-होटल रहेंगे बंद

लॉकडाउन: राजस्थान में खुलेंगे सभी दफ्तर, शॉपिंग मॉल-होटल रहेंगे बंद

लॉकडाउन: राजस्थान में खुलेंगे सभी दफ्तर, शॉपिंग मॉल-होटल रहेंगे बंद

कोरोना वायरस के संकट के कारण राजस्थान सरकार ने लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ा दिया है. इसके साथ ही राजस्थान सरकार ने 1 जून से 30 जून तक के लिए नई गाइडलाइन भी जारी कर दी हैं. इनमें कई गतिविधियों के लिए छूट भी दी गई है.

नई गाइडलाइन के मुताबिक सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों को पूरी तरह से संचालित करने की अनुमति दी गई है. बसों, टैक्सियों सहित सभी वाणिज्यिक वाहनों को संचालित करने की अनुमति होगी. वहीं छोटी दुकानों के अंदर दो, बड़ी दुकानों में पांच व्यक्ति एक साथ आ सकते हैं. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर जुर्माना लगेगा.

नई गाइडलाइन के तहत सभी दुकानों, कियोस्क और ठेलों को अनुमति होगी. कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अंतरराज्यीय बसों को चलाने की अनुमति होगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार श्रमिक ट्रेनों, यात्री ट्रेनों और घरेलू हवाई यात्रा का अनुमति होगी. वहीं राजस्थान में अंतिम संस्कार, विवाह संबंधी समारोहों की अनुमति शर्तों के अधीन होगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)