होम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों से कहा, संक्रमण फैलने का खतरा न हो, तभी परीक्षा कराएं

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 30, 2020 07:59 PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों से कहा, संक्रमण फैलने का खतरा न हो, तभी परीक्षा कराएं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों से कहा, संक्रमण फैलने का खतरा न हो, तभी परीक्षा कराएं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों से कहा, संक्रमण फैलने का खतरा न हो, तभी परीक्षा कराएं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बात की और कहा कि यह सुनिश्चित करते हुए परीक्षाएं आयोजित की जानी चाहिए कि इससे कोरोना वायरस का प्रसार नहीं होगा। एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया है कि यह स्पष्ट हो रहा है कि जुलाई में परीक्षाएं नहीं हो सकती हैं, लेकिन इस संबंध में अनिश्चितता समाप्त होनी चाहिए और सभी विकल्पों का पता लगाया जाना चाहिए।तकनीकी और उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत, राज्य मंत्री प्रजाक्त तानपुरे, मुख्य सचिव अजय मेहता और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। ठाकरे ने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि एक भी छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित न हो। परीक्षा की सटीक विधि और कार्यक्रम तय कर छात्रों और अभिभावकों की चिंताओं को दूर किया जाना चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)