होम कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 जून तक के लिए बढ़ाया गया

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 30, 2020 07:43 PM

कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 जून तक के लिए बढ़ाया गया

कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 जून तक के लिए बढ़ाया गया

कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 जून तक के लिए बढ़ाया गया

लॉकडाउन 1 जून से 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन का पांचवा चरण देश में एक जून से शुरू हो जाएगा। हालांकि ये आदेश कंटेनमेंट जोन के लिए हैं। कटोनमेंट जोन में सिर्फ जरूरी चीजों की दुकानें खोलने की ही इजाजत होगी। कंटेनमेंट जोन के बाहर लॉकडाउन का चौथा चरण खत्म होने के बाद कई आर्थिक गतिविधियों को शर्तों के साथ फिर से खोलने को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। 1 जून से 30 जून तक लॉकडाउन कंटेनमेंट जोन के बाहर चीजों को फिर से शुरू किया जाएगा। अलग-अलग चरण में गतिविधि शुरू की जाएंगी।

गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा, केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी। साथ ही आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर पूरे देश में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच कर्फ्यू रहेगा और लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। गृह मंत्रालय ने प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय निर्देश जारी किए हैं, जिसमें फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का अनिवार्य रूप से करना पालन शामिल है।

गतिविधियां शुरू करने को लेकर दिशानिर्देशों के मुताबिक, पहले चरण में सार्वजनिक स्थानों, पूजा स्थलों, होटल, रेस्तरां और शॉपिंग मॉल को 8 जून, 2020 से खोलने की अनुमति दी जाएगी। सरकार इस संबंध में दिशानिर्देश जारी करेगी। दूसरे फेज में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श के बाद खोले जाएंगे। तीसरे चरण में अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा, मेट्रो रेल का संचालन, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, पार्क आदि के लिए तिथियों का निर्धारण स्थिति के आकलन के आधार पर किया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)