होम जिनके पास राशन कार्ड नहीं उनको तत्काल यूपी सरकार देगी 1000 रु

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team May 30, 2020 07:48 PM

जिनके पास राशन कार्ड नहीं उनको तत्काल यूपी सरकार देगी 1000 रु

जिनके पास राशन कार्ड नहीं उनको तत्काल यूपी सरकार देगी 1000 रु

जिनके पास राशन कार्ड नहीं उनको तत्काल यूपी सरकार देगी 1000 रु

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया है कि राज्य के हर पंचायत में अगर किसी व्यक्ति के पास राशन कार्ड नहीं है तो उसे एक हजार रुपए की सहायता राशि तत्काल दी जाएगी। उसका राशन कार्ड बनवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में 257 ट्रेनों से 3 लाख 31 हजार प्रवासी लौट आए हैं। वहीं लखनऊ में 109 ट्रेनें आई हैं। 1606 ट्रेनों को करीब 22 लाख प्रवासियों को वापस उत्तर प्रदेश लाने के लिए सरकार ने लगाया है।

प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण पर ताजा अपडेट देते हुए प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक 4,462 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। प्रदेश में 204 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। संक्रमण के बाद 59 प्रतिशत मरीज फिलहाल ठीक हो रहे हैं।

मेरठ में मौत का आंकड़ा हुआ 26

मेरठ में 60 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद जनपद में मौत का आंकड़ा 26 पहुंच गया है। सीएमओ डॉ राजकुमार ने बताया कि सुभाष नगर के पूर्वा शेखलाल निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग को तीन दिन पहले मेडिकल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। देर रात हालत बिगड़ने पर मरीज को वेंटिलेटर पर डाला गया। मगर, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मृतक के शव का अंतिम संस्कार कराया जा रहा है। बताते चलें कि मृतक पेशे से ड्राइवर था।

बहराइच का व्यस्ततम क्षेत्र सील

जनपद बहराइच में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है। मरीजों के वर्तमान हालात पर अगर हम नजर डालें तो कुल मिलाकर 80 मरीज हो चुके हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। शहर के व्यस्ततम इलाके में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अमन सोनी नाम का युवक दिल्ली से 2 दिन पूर्व लौटा था और वह जांच में कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। लिहाजा अब ब्राह्मणीपुरा इलाके को हॉटस्पॉट बनाते हुए सील कर दिया गया है। अब संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जाँच, स्क्रीनिंग और इलाके में सेनेटाइजेशन होने के बाद ही सील खोला जा सकेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)