होम GDP का 10% छोड़िए, डेढ़ फीसदी भी नहीं है पीएम मोदी का पैकेजः ओवैसी
GDP का 10% छोड़िए, डेढ़ फीसदी भी नहीं है पीएम मोदी का पैकेजः ओवैसी
मोदी सरकार 2.0 का एक साल पूरा हो चुका है. इस मौके पर आयोजित आजतक के खास कार्यक्रम e-एजेंडा में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शिरकत की. इस दौरान ओवैसी ने लॉकडाउन के दौरान मोदी सरकार के जरिए दिए गए आर्थिक पैकेज पर भी हमला बोला.
देश में कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए लॉकडाउन लागू है. लॉकडाउन के कारण आर्थिक गतिविधियों पर ब्रेक लग गया. जिसके कारण मोदी सरकार ने इकोनॉमी को रफ्तार देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया. हालांकि अब ओवैसी का कहना है कि मोदी सरकार का आर्थिक पैकेज जीडीपी का डेढ़ फीसदी भी नहीं है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।