होम ओवैसी बोले- अगर 370 हटाना सही तो घाटी में क्यों शहीद हो रहे अफसर?
ओवैसी बोले- अगर 370 हटाना सही तो घाटी में क्यों शहीद हो रहे अफसर?
मोदी सरकार 2.0 का एक साल पूरा हो चुका है. इस मौके पर आयोजित आजतक के खास कार्यक्रम e-एजेंडा में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शिरकत की. इस दौरान ओवैसी ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद हो रहे आतंकी हमलों को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा.
मोदी सरकार 2.0 का कार्यकाल शुरू होते ही कुछ ही महीनों में मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने का ऐतिहासिक फैसला किया. ओवैसी का कहना है कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद भी वहां आतंकी हमले देखे जा रहे हैं. आतंकी लगातार वहां सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।