होम देश में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाया गया, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस
देश में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाया गया, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस
केन्द्र सरकार की ओर से देश में लॉकडाउन 5.0 को लागू कर दिया गया . अब यह 1 जून से 30 जून तक लागू रहेगा. शर्तों के साथ धार्मिक स्थल खुलेंगे. सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक कफ्यू जारी रहेगा. बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन का चौथा चरण का रविवार यानी 31 मई को आखिरी दिन है. चौथा लॉकडाउन 18 मई से 31 मई तक के लिए लगाया गया था. इससे पहले 25 मार्च से 14 अप्रैल, 15 अप्रैल से 3 मई और 4 मई से 17 मई तक के लिए लॉकडाउन का एलान किया गया था.
लॉकडाउन 5.0 पर गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन
-देशभर में 1 से 30 जून तक अनलॉक-1 का एलान
-कंटेनमेंट जोन के बाहर चरणबद्ध तरीके से छूट
-कंटेनमेंट जोन 30 जून तक रहेंगे बंद
-1 जून से 30 जून तक जारी रहेगी गाइडलाइन
-कंटेनमेंट जोन के बाहर आर्थिक गतिविधियों में छूट होगी
-रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा
-8 जून से धार्मिक स्थलों को शर्तों के साथ खोलने की मंजूरी
-स्कूल,कॉलेज खोलने पर राज्य सरकारें लेंगी फैसला
-होटल,रेस्टोरेंट,मॉल्स 8 जून से खोले जाएंगे
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।