होम मध्‍य प्रदेश में धीमी हुई मरीजों के दोगुना होने की दर, ठीक होने की दर भी बढ़ी : शिवराज

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 27, 2020 07:56 PM

मध्‍य प्रदेश में धीमी हुई मरीजों के दोगुना होने की दर, ठीक होने की दर भी बढ़ी : शिवराज

मध्‍य प्रदेश में धीमी हुई मरीजों के दोगुना होने की दर, ठीक होने की दर भी बढ़ी : शिवराज

मध्‍य प्रदेश में धीमी हुई मरीजों के दोगुना होने की दर, ठीक होने की दर भी बढ़ी : शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूबे में कोरोना के मरीजों के ठीक होने की दर को बेहतर बताया है। उन्‍होंने कहा है कि कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर में इजाफा होने की वजह से मामलों के दोगुनी होने की गति कम होकर अब 21 दिन हो गई है। उन्‍होंने कोरोना मामलों के दोगुनी होने की दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर बताया। मालूम हो कि राष्ट्रीय स्तर पर डबलिंग रेट 15.4 दिन है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सूबे में बड़ी संख्या में कोरोना मरीज इलाज के बाद ठीक होकर घर वापस जा रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को कोरोना के मसले पर स्थिति की समीक्षा क। इस बैठक में मुख्‍यमंत्री को बताया गया कि सूबे में बीमारी के मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 53 फीसद हो गई है जबकि इसका राष्ट्रीय औसत 41.8 फीसद ही है।

वहीं मध्य प्रदेश में कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित इंदौर से भी एक अच्‍छी खबर सामने आई है। जिलाधिकारी ने बताया कि इंदौर में सघन सर्वेक्षण और जांच के जरिए मरीजों का जल्द पता लगाए जाने से मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी देखी जा रही है। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, इंदौर में कोरोना से मौतों की दर 3.6 फीसद है जबकि मध्य प्रदेश में यह दर 4.1 फीसद.. वहीं भारत में यह दर 2.6 फीसद है।

गौर करने वाली बात यह है कि पिछले हफ्ते तक इंदौर में कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर 1.08 फीसद थी जिसमें सुधार देखा जा रहा है। इंदौर में मरीजों की डबलिंग रेट अब 30 दिन हो गई है। समीक्षा बैठक में मुख्‍यमंत्री को बताया गया कि इंदौर में 500 बिस्तरों की क्षमता वाला सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल बन रहा है। यह अस्‍पताल 15 जून के आस-पास काम करना शुरू कर देगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)