होम राजस्थान के बाद अब मध्य प्रदेश में टिड्डियों का हमला, सरकार देगी मुआवजा
राजस्थान के बाद अब मध्य प्रदेश में टिड्डियों का हमला, सरकार देगी मुआवजा
राजस्थान से आया टिड्डी दल बीते चार-पांच दिन से मध्य प्रदेश में कहर बरपा रहा है. मालवा व ग्वालियर अंचल में टिड्डियों के हमले से फसलें और पेड़-पौधों को खासा नुकसान पहुंचा है. मध्य प्रदेश में आने वाले कुछ महीनों में उपचुनाव भी होने हैं. ऐसे में इस मामले में जहां कांग्रेस ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है तो वहीं सरकार अब टिड्डियों से हुए नुकसान का सर्वे कराने की बात कर रही है.
कोरोना और गर्मी से परेशान मध्य प्रदेश के ऊपर अब टिड्डी दल ने हमला बोला है. टिड्डियों के हमले से सबसे ज्यादा परेशान किसान हैं. मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ से लेकर बुंदेलखंड तक के इलाकों में टिड्डियों ने जमकर उत्पात मचाया है. दरअसल टिड्डियों के दल से फसलों को काफी नुकसान पहुंचता है क्योंकि ये लाखों की संख्या में हमला करते हैं.
टिड्डी दल ने मध्य प्रदेश के सैंकड़ों किसानों की फसल को बुरी तरह चौपट किया है. टिड्डी दल खेतों में खड़ी मक्का की फसलों को चौपट कर रहे हैं. मध्य प्रदेश में इन दिनों किसान बड़ी संख्या में थाली बजाकर टिड्डी दल को भगाते देखे जा सकते हैं. किसानों के साथ-साथ प्रशासन भी पूरी ताकत से टिड्डियों के हमले को नाकाम करने में जुटा हुआ है. दरअसल, टिड्डियों का दल राजस्थान की सीमा से मध्य प्रदेश में दाखिल हुआ और सबसे पहले मालवा क्षेत्र में कहर बरपाया. जानें किन इलाकों में कैसे बरपाया कहर.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।