होम मुंबई के धारावी में कोरोना के 38 नए मामले
मुंबई के धारावी में कोरोना के 38 नए मामले
(26 मई) को कोरोना वायरस (कोविड-19) के 38 नए मामले सामने आए, जिसके बाद क्षेत्र में संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़कर 1624 पहुंच गई है। वहीं, कोरोना संक्रमण से अब तक धारावी में 60 लोगों की अपनी जान गंवानी पड़ी है। बृहन्मुंबई नगरपालिका (बीएमसी) ने अपने नियमित बुलेटिन में यह जानकारी दी।
वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे नगर निगम ने शहर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार (26 मई) आधी रात से मुंब्रा क्षेत्र में पूर्ण लॉकडाउन का आदेश दिया है। निगम के आयुक्त विजय सिंघल ने एक आदेश में कहा कि सुबह में सात से नौ बजे तक केवल दूध और दवाओं की दुकानें खुली रहेंगी। सब्जियों और किराने का सामान सहित अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सोमवार (25 मई) रात तक ठाणे शहर में कोविड-19 के 2,172 मामले आए जिनमें 288 मामले मुंब्रा क्षेत्र से हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि चेतावनी और निर्देश जारी किए जाने के बाद भी लोग लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन नहीं कर रहे थे और सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र हो रहे थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।