होम 26 मई से जुड़ा मोदी और मंदिर का खास कनेक्शन, BJP ने स्थापित किये नए कीर्तिमान
26 मई से जुड़ा मोदी और मंदिर का खास कनेक्शन, BJP ने स्थापित किये नए कीर्तिमान
एक समय था जब अक्सर भारतीय राजनीति में 'मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे'-वाला जुमला काफी चर्चित रहा। लेकिन आज 26 मई के दिन भारतीय इतिहास के लिये काफी रोचक तिथि के तौर पर हमेशा के लिये याद किया जाएगा। एक तो आज ही के दिन 2014 में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश की बागडोर थामी थी, तो दूसरी तरफ आज ही महंत नृत्यगोपाल दास ने राम मंदिर के निर्माण शुरु होने की घोषणा की है। इसे संयोग कहा जाए या कुछ ओर इसकी व्याख्या लंबे समय तक होती रहेगी।
बहरलाल नरेंद्र मोदी के 2014 में शपथ ग्रहण के बाद वे एक कार्यकाल पूरा कर चुके है। तो वहीं दूसरे कार्यकाल का 1 साल भी पूरा होने जा रहा है।जिसकी भी चर्चा चारों तरफ है। लेकिन यहां इस बात का चर्चा करना जरुरी है कि 16 मई 2014 के लोकसभा चुनाव परिणाम आए थे। जिसके बाद 26 मई को जब वे देश के पीएम के तौर पर शपथ ग्रहण किये तो देश में मोदी युग की शुरुआत हो गई।
मोदी लेते रहे हैं चौंकाने वाले फैसले
नरेंद्र मोदी शुरु से ही राजनीति में चौंकाने वाले फैसला लेकर चर्चा में रहे है। आजाद भारत में जन्म लेने वाले वे पहले नेता है जो पीएम पद की शपथ लिये है। वहीं लगभग 30 साल तक देश में गठबंधन सरकार की चली नुराकुश्ती का भी अंत 2014 के लोकसभा चुनाव परिणाम के साथ ही हो गया। इससे पहले देश में अंतिम बहुमत वाली केंद्र में सरकार राजीव गांधी को बनाने में सफलता मिली थी। जब पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भावुकता के लहर पर सवार होकर राजनीति में नौसिखए राजीव गांधी ने उस समय विपक्ष के धुरंधर नेताओं को जमींदोज कर दिया था।
मोदी के नेतृत्व में बनी थी बहुमत की सरकार
लेकिन ठीक 30 साल बाद जब नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र में सरकार बनी तो उस समय देश निराशा के गर्त में था। कारण पिछले 10 साल से पीएम रहे मनमोहन सिंह की सियासी चुप्पी को लेकर जहां लोग निराश,परेशान थे तो वहीं तबके सरकार के किसी ठोस निर्णय नहीं लेने से भी लोग हतोत्साहित थे। नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के कमजोर व्यक्तित्व पर ही प्रहार करके देश का भरोसा जीता। उन्होंने 56 इंज का सीना, कालाधान वापस लाने और मां गंगा बुला रही है- ऐसे तमाम आकर्षित बयान देकर भारतीय जनमानस को झकझोर कर रख दिया। उन्होंने देश को भरोसा दिया कि उनके पीएम बनने के बाद देश की सीमा-सरहद सुरक्षित रहेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।