होम कर्नाटक सरकार का फैसला, राज्य में 1 जून से खुल जाएंगे 34,500 मंदिर

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 26, 2020 07:53 PM

कर्नाटक सरकार का फैसला, राज्य में 1 जून से खुल जाएंगे 34,500 मंदिर

कर्नाटक सरकार का फैसला, राज्य में 1 जून से खुल जाएंगे 34,500 मंदिर

कर्नाटक सरकार का फैसला, राज्य में 1 जून से खुल जाएंगे 34,500 मंदिर

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है. लॉकडाउन 4.0 में सरकार की ओर से कई रियायतें दी गई हैं. हालांकि, मंदिर, मस्जिद को लेकर पाबंदियां जारी हैं. लेकिन सरकार ने लॉकडाउन में छूट को लेकर राज्यों को भी फैसला लेने का अधिकार दिया था. इस बीच, कर्नाटक सरकार ने अब मंदिरों को लेकर अहम फैसला लिया है.

राज्य सरकार ने 1 जून से मंदिरों को खोलने का निर्णय लिया है. हालांकि, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा. मंदिरों के पुजारी और भक्त दोनों मंदिर खोलने की मांग कर रहे थे. कर्नाटक में करीब 34, 500 मंदिर 1 जून से भक्तों के लिए खुल जाएंगे.

इससे पहले उत्तराखंड में बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट भी खोले गए थे. हालांकि, लॉकडाउन के कारण यहां पर भक्तों को आने की इजाजत नहीं है. उधर लॉकडाउन के कारण लोगों की नौकरियां जा ही रही हैं.

हाल ही में लॉकडाउन का असर देश के सबसे अमीर मंदिर पर भी पड़ा. आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में कार्यरत 1300 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया. इन कर्मचारियों का कॉन्ट्रैक्ट 30 अप्रैल को खत्म हो गया और मंदिर प्रशासन ने 1 मई से कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करने से मना कर दिया है.

दरअसल, तिरुपति बालाजी मंदिर प्रबंधन ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे 1300 कर्मचारियों को 1 मई से काम पर आने से मना कर दिया. मंदिर प्रशासन ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से काम बंद है, इसलिए अब इन 1300 कर्मचारियों के कॉन्ट्रैक्ट 30 अप्रैल से आगे नहीं बढ़ा पाएंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)