होम भारत में कोरोना का तांडव, 3 सप्ताह में एक लाख से भी ज्यादा केस, 2600 से अधिक मौतें
भारत में कोरोना का तांडव, 3 सप्ताह में एक लाख से भी ज्यादा केस, 2600 से अधिक मौतें
चीन के वुहान शहर से निकलकर पूरी दुनिया में मौत का तांडव रचने वाले कोरोनावायरस (Corona Virus) ने अब भारत में भी अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है. देश में कोविड -19 (COVID-19) संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन (Lock Down) किया गया है. पिछले 2 महीनों से भी ज्यादा समय से लॉकडाउन जारी रहने के बावजूद भी देश में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार (26 मई) तक देश में कोरोना के एक लाख 45 हजार 380 मामले सामने आ चुके हैं. 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. पहले दूसरे लॉकडाउन में जहां सरकार की ओर से रियायतें कम दी गई थीं तो कोरोना के मामले भी काबू में थे, लेकिन तीसरे चौथे लॉकडाउन में जैसे ही छूट बढ़ाई गई वैसे ही इस महामारी के मामले भी बढ़ गए.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।