होम केरल में कोरोना के 24 नये मामले, कुल संख्या 666 हुई

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 20, 2020 08:06 PM

केरल में कोरोना के 24 नये मामले, कुल संख्या 666 हुई

केरल में कोरोना के 24 नये मामले, कुल संख्या 666 हुई

केरल में कोरोना के 24 नये मामले, कुल संख्या 666 हुई

 केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने कहा कि राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 24 नये मामले सामने आये जिससे यहां कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 666 हो गई। कम से कम 74 हजार लोग निगरानी में हैं तथा 533 लोग विभिन्न अस्पतालों में हैं जिसमें से 156 को आज भर्ती किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों में से एक को छोड़कर बाकी सभी बाहर से आये हैं। इनमें से 12 विदेश से और 11 अन्य राज्यों से लौटे हैं। अन्य राज्यों से आने वालों में से आठ महाराष्ट्र से, तीन पड़ोसी राज्य तमिलनाडु से आये हैं।कन्नूर में एक व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने से संक्रमित हुआ है। विजयन ने संवाददाताओं को बताया कि अभी तक संक्रमित हुए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 666 हो गई है जबकि ऐसे मरीजों की संख्या 161 है जिनका अभी इलाज चल रहा है। पांच मरीजों को ठीक होने के बाद आज अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। पलक्कड़ में कोरोना वायरस के सात मामले, मलप्पुरम में चार और कन्नूर में तीन मामले और पठानमथिट्टा, तिरुवनंतपुरम और त्रिशूर से दो दो मामले सामने आये हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)