होम जमानत मिलने के बाद फिर गिरफ्तार हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 20, 2020 08:04 PM

जमानत मिलने के बाद फिर गिरफ्तार हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

जमानत मिलने के बाद फिर गिरफ्तार हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

जमानत मिलने के बाद फिर गिरफ्तार हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

 उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू को बुधवार शाम को दीवानी अदालत से जमानत मिलने के बाद कोर्ट के बाहर आते ही पुलिस ने उन्हें फिर गिरफ्तार कर लिया और उन्हें अपने साथ लखनऊ ले गयी। इस दौरान अदालत के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। उनके आसपास शहर और जिला कांग्रेस के अध्यक्ष तक नहीं फटक सके। बुधवार शाम को दीवानी अदालत में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू, उपाध्यक्ष प्रदीप माथुर, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल को कोर्ट ने बीस-बीस हजार रुपये के निजी मुचलकों पर जमानत दे दी थी।मंगलवार को पुलिस ने उन पर लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार इन पर उत्तर प्रदेश-राजस्थान बॉर्डर पर बसों को प्रवेश नहीं मिलने पर उल्लंघन करने का आरोप था जिससे पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया था। वहीं, कल लखनऊ में दर्ज किये गये केस में उनकी गिरफ्तारी की संभावना थी और कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। अदालत से बाहर आते ही पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू को गिरफ्तार कर लिया और लखनऊ के थाना हजरतगंज की पुलिस उन्हें अपने साथ ले गयी। इस दौरान आगरा में दीवानी कोर्ट से उनके साथ जमानत पर छूटे उपाध्यक्ष प्रदीप माथुर, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल को नहीं पकड़ा गया। 

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)