होम कश्मीर में सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमला, BSF के दो जवान शहीद

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team May 20, 2020 08:02 PM

कश्मीर में सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमला, BSF के दो जवान शहीद

कश्मीर में सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमला, BSF के दो जवान शहीद

कश्मीर में सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमला, BSF के दो जवान शहीद

 जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में बुधवार को आतंकवादियों के हमले में सीमा सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गये। अधिकारियों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए आतंकवादियों ने श्रीनगर से 17 किलोमीटर दूर पंडाच क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर गोलीबारी कर दी। उन्होंने बताया कि हमले में सीमा सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए जिन्हें यहां पर सौरा स्थित एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया।अधिकारी ने बताया कि इनमें से एक जवान को अस्पताल के डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया जबकि दूसरे ने बाद में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि दोनों जवानों की उम्र 35 और 36 साल है और उनके सिर में गोली लगी थी। उन्होंने बताया कि इलाके को घर लिया गया है और हमलावरों को पकड़ने के लिये तलाश अभियान शुरू किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)