होम कांग्रेस नेता राजीव शुक्‍ला 200 बसों के साथ नोएडा के लिए निकले, पुलिस ने डीएनडी पुल पर रोका

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team May 20, 2020 07:51 PM

कांग्रेस नेता राजीव शुक्‍ला 200 बसों के साथ नोएडा के लिए निकले, पुलिस ने डीएनडी पुल पर रोका

कांग्रेस नेता राजीव शुक्‍ला 200 बसों के साथ नोएडा के लिए निकले, पुलिस ने डीएनडी पुल पर रोका

कांग्रेस नेता राजीव शुक्‍ला 200 बसों के साथ नोएडा के लिए निकले, पुलिस ने डीएनडी पुल पर रोका

 कांग्रेस की तरफ से लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पर छोड़ने के लिए भेजी गईं 200 से ज्यादा बसों को नोएडा पुलिस ने डीएनडी पुल पर रोक लिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला इन बसों को लेकर डीएनडी के रास्ते नोएडा में प्रवेश करना चाह रहे थे, लेकिन डीएनडी पुल पर भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने इन बसों को रोक लिया।

पुलिस के अनुसार इन बसों का उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के लिए वैध पास नहीं था। अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि कांग्रेस द्वारा भेजी गई बसों का ब्योरा नोट किया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से उत्तर प्रदेश में प्रवेश के लिए पास जरूरी है। जब बस चालकों से पास मांगा गया, तो वे उत्तर प्रदेश में बस लाने के लिए अधिकृत पास नहीं दिखा पाए। अधिकारी ने बताया कि पास नहीं होने की वजह से बसों को यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर ही रोक दिया गया है।

कुछ बस चालक अवैध रूप से यूपी बॉर्डर में बस लेकर आ गए थे। उनका पूरा ब्योरा नोट किया गया है तथा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि थोड़ी देर बाद कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला अपने समर्थकों के साथ वापस दिल्ली लौट गए। अपर उपायुक्त ने बताया कि जब बसों के रजिस्ट्रेशन नंबर तथा ड्राइवरों के नाम-पते नोट किए गए, तो काफी बस चालक अपनी बसों को लेकर दिल्ली में वापस लौट गए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)