होम देश में 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू होंगी

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team May 20, 2020 07:59 PM

देश में 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू होंगी

देश में 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू होंगी

देश में 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू होंगी

देश भर में घरेलू उड़ानों की सेवा 25 मई से शुरू हो जाएगी. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने आज यह जानकारी दी है. हरदीप पुरी ने एक ट्वीट में लिखा, 'सोमवार 25 मई, 2020 से घरेलू उड़ानों का परिचालन किया जाएगा. सभी हवाई अड्डों और विमानन कंपनियों को 25 मई से परिचालन के लिए तैयार होने की सूचना दी जा रही है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय यात्रियों की आवाजाही के लिए अलग से एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) भी जारी कर रहा है.'

इससे पहले मंगलवार को रेल मंत्रालय ने एक जून से 200 ट्रेनें चलाने की घोषणा की थी. ये ट्रेनें नॉन एसी होंगी. केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक ट्वीट में लिखा, 'भारतीय रेल एक जून से अपने टाइम टेबल के हिसाब से हर दिन 200 नॉन एसी ट्रेनें चलाने जा रहा है. इन ट्रेनों की बुकिंग शीघ्र ही शुरू होगी.'

कोरोना वायरस महामारी के चलते केंद्र सरकार ने 25 मार्च से देश भर में लॉकडाउन लागू कर दिया था. 25 मार्च से ही सरकार ने उड़ानों और ट्रेनों के परिचालन पर भी पाबंदी लगा दी थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)