होम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा कार्गो फैसिलेशन यूनिट बनाकर किया जा रहा है कार्य
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा "कार्गो फैसिलेशन यूनिट" बनाकर किया जा रहा है कार्य
भारतीय अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने रेलवे अपनी महती जिम्मेदारी निभाने में कहीं भी पीछे नहीं है। प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के आह्वान पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे "कार्गो फैसिलेशन यूनिट" बनाकर अपनी सार्थक पहल में एक कदम आगे बढ़ा दिया है। इसके अंतर्गत नए एवं अतिरिक्त यातायात पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक विशेष योजनाबद्ध कार्य किया जाएगा, जिससे न सिर्फ भारतीय रेलवे की माल लदान एवं परिवहन को प्रोत्साहन मिलेगी बल्कि देश कीअर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों से न केवल माल लदान एवं परिवहन को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि उद्योग जगत के माध्यम से देश की जनता को भी लाभ होगा ।
माल परिवहन को मिलेगा नया आयाम
"कार्गो फैसिलेशन यूनिट" का कार्य मुख्य रूप से पारंपरिक लदान के अतिरिक्त नये लदान की वस्तुओं को चिन्हित कर रेल लदान को बढ़ाते हुए रेलवे के राजस्व अर्जन में वृद्धि करना है । इसके साथ ही साथ कार्गो सुविधा यूनिट द्वारा नये वस्तुओ के लदान को प्रोत्साहित करने हेतु संबंधित कस्टमर से संपर्क स्थापित करते हुए रेलवे की ओर से उनकी समस्याओं को भी दूर करना तथा सभी ग्राहकों से वीडियो कांफ्रेंसिग आदि के माध्यम से भी समय-समय पर सतत संपर्क स्थापित करते हुए उनकी परिवहन आवश्यकताओं का भी समाधान करने का कार्य किया जाएगा।
रेलवे ने जारी किया सम्पर्क सूत्र
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा शुरू की गई "कार्गो फैसिलेशन यूनिट" के माध्यम से रेलवे द्वारा माल लदान एवं परिवहन से सम्बंधित किसी भी समस्या या सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए डा. विपीन वैष्णव, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रायपुर (मोब.नं. 9752877952), श्री अनुराग कुमार सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, नागपुर (मोब.नं. 9730078951) एवं श्री मनीष अग्रवाल, एरिया रेलवे मैनेजर, कोरबा (मोब.नं. 9752876907) से भी संपर्क किये जा सकते है अथवा ई मेल आई डी
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।