होम पीएम मोदी ने अम्फान तूफान पर गृह मंत्री और अधिकारियों संग की चर्चा, दिये सुझाव
पीएम मोदी ने अम्फान तूफान पर गृह मंत्री और अधिकारियों संग की चर्चा, दिये सुझाव
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अम्फान तूफान को लेकर आज शाम एक महत्वपूर्ण बैठक की है। जिसमें तूफान के आने से पहले की तैयारियों का जायजा लिया। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने भी हिस्सा लिया। इस बैठक में एनडीआरएफ के डीजी ने तूफान को लेकर रेस्पॉन्स प्लान की भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि तूफान के इलाके में 25 एनडीआरएफ की टीमें तैनात है जो लोगों को मदद करेगी।
बता दें आज मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है अगले 24 घंटे में अम्फान देश के कई राज्यों में भारी तबाही मचा सकता है। जिसके बाद पीएम मोदी की यह महत्वपूर्ण बैठक हुई है।देश में एक तरफ कोरोना वायरस ने अपना कहर बरपाया हुआ है। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 95,000 से भी ज्यादा हो गया है। ऐसे में देश के सामने प्रकृति एक बार फिर से नई तबाही के रुप में चक्रवाती तूफान 'अम्फान' को लेकर आई है। मौसम विभाग ने इस तूफान को लेकर देश के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे यह तूफान अम्फान भीषण चक्रवाती तूफान बन सकता है। इसलिए संभावित राज्यों को पूरे तरह से चौकन्ना रहना चाहिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।